अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली एम्स ने महिलाओं में गर्भाशय कैंसर का समय पर पता लगाने के लिए अत्याधुनिक जांच सुविधा शुरू की है। इसके तहत कोरोना में इस्तेमाल मशीन का प्रयोग किया जा रहा है जो 60 मिनट में ही गर्भाशय कैंसर के बारे में पता लगा सकती है। कोरोना महामारी से पहले इसी मशीन का इस्तेमाल टीबी रोग की पहचान में भी किया जा रहा था।
एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि इस मशीन के जरिए आनुवांशिक जांच की जाती है। अभी तक एम्स में दूसरी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा था लेकिन अब समय पर महिलाओं की जांच और उसका परिणाम प्राप्त करने के लिए इस आनुवांशिक विशेषज्ञता से जुड़ी जांच को शुरू किया है। मंगलवार को एम्स परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निशुल्क कैंसर की जांच भी की।