फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: किराये के फार्महाउस में चल रहे अवैध कैसिनो का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पांच मालिकों समेत 47 लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरूजी पासवर्ड बताने पर ही मिलता था फार्महाउस में प्रवेश
8 लाख रुपये, कैसिनो टेबल, टोकन, अवैध शराब, हुक्का व म्यूजिक सिस्टम जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दक्षिण दिल्ली के डेरा गांव, छतरपुर में फार्म हाउस में चल रहे अवैध कैसिनो का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अवैध कैसिनो के पांच मालिक समेत 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की दबिश के समय फार्म हाउस में 20 से ज्यादा महिला कर्मचारी थीं। पुलिस ने कैसिनो से 8.06 लाख नकद, कैसिनो टेबल, कैसिनो टोकन, अवैध शराब, फ्लेवर्ड हुक्का और म्यूजिक सिस्टम जब्त किया है।
अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि इंस्पेक्टर पवन को सूचना मिली थी कि छतरपुर में स्थित एक फार्म हाउस में अवैध कैसिनो संचालित किया जा रहा है। गुप्त व तकनीकी माध्यम से जानकारी विकसित की गई। इसके बाद एसीपी रमेशचंद्र लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन, इंस्पेक्टर पवन व महिपाल, एसआई अमित, एसआई रविंद्र हुड्डा, महिला एसआई सिमरन की टीम ने डेरा गांव, छतरपुर में स्थित फार्म हाउस पर छापा मारा। उस समय परिसर के अंदर कई जुआरी मौजूद थे व जुआ खेल रहे थे। कैसिनो में हुक्का व शराब भी परोसी जा रही थी। जांच में पता लगा कि गांधी कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद, हरियाणा निवासी अमित कुमार (39), सतेंद्र सहगल (29), साहिल गुजराल (35), तेजिंदर सिंह (37) और मिथुन तनेजा (43) मालिक हैं। इंस्पेक्टर सतेंद्र मोहन व एसआई रविंद्र हुड्डा की टीम ने इन पांचों मालिक समेत 47 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जमानती धाराएं होने के कारण सभी को जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरूजी कोड वर्ड बताने पर फार्महाउस में मिलता था प्रवेश
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि अवैध कैसिनो एक किराये के फार्म हाउस में चल रहा था। वह अपने परिचितों व ग्राहकों को फोन व व्हाट्सएप द्वारा फार्म हाउस की लोकेशन साझा करता था। फार्म हाउस में प्रवेश प्रतिबंधित था और दरवाजा केवल गुरूजी कोड बताने पर खोला जाता था। प्रत्येक टेबल पर 1 से 8 तक के अंक लिखे थे और प्रत्येक अंक पर एक सट्टेबाज बैठ सकता था, जिससे कुल 8 सट्टेबाज ही एक बार में भाग ले सकते थे। खेलने के लिए या तो टोकन खरीदना पड़ता था या आयोजकों से उधार लेना पड़ता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें