इसे घर के सामान्य स्विच पर चार घंटे में चार्ज किया जा सकेगा। चार घंटे में बैटरी फुल हो जाएगी। ग्राहक को अपनी आवागमन की जरूरतों के हिसाब से दो अलग-अलग रेंज 50 किलोमीटर और 75 किलोमीटर की बैटरी क्षमता का चयन करने का विकल्प मिलेगा। होम कंपनी द्वारा विकसित बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम, डाटा मॉनिटरिंग सिस्टम और पेडल असिस्ट यूनिट जैसी आधुनिक तकनीकों से युक्त है।
इसमें आईओटी है, जो डाटा एनालिटिक्स के माध्यम से ग्राहकों को हमेशा अपने स्कूटर की जानकारी देता है। सुविधाजनक पार्किंग के लिए विशेष रिवर्स मोड तकनीक भी है। इससे कठिन जगहों पर भी स्कूटर पार्क किया जा सकता है। इसकी संरचना और लीन डिजाइन इसे ट्रैफिक से आसानी से निकालने में मदद करेगी। इसमें रिवॉल्यूशनरी स्लाइड और सवारी की आवश्यकता अनुसार भार वाहक एसेसरीज या पीछे की सीट जोड़ी जा सकती है।
ई-कॉमर्स, किराना, लोकल डिलीवरी कंपनियों से सहयोग
गेलियोस मोबिलिटी इलेक्ट्रानिक स्कूलर होप को भोजन, ई-कॉमर्स, किराना, अनिवार्य और अन्य वितरण अनुप्रयोगों में हाइपरलोकल डिलीवरी आवश्यकताओं को पूरा और रसद व वितरण कंपनियों के साथ सहयोग कर रही है। अधिकतम उपयोग किए जाने वाले मार्गों पर स्कूटर के चार्जिंग और मेंटेनेंस के लिए हब स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा इमरजेंसी की स्थिति में आकस्मिक सेवाएं जैसे मार्ग पर सहायता व बैटरी को बदलने की सुविधा कंपनी द्वारा मिलेगी।