फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटका पति

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के राज पार्क इलाके में घरेलू झगड़े में एक शख्स ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में बच्चों वाले कमरे में जाकर खुद भी खुदकुशी कर लिया। रविवार देर रात 14 वर्षीय बड़ी बेटी उठी तो उसने पिता को कमरे में पंखे से लटका पाया। वह भागकर मां के कमरे में गई तो वह भी बिस्तर पर अचेत पड़ी थी। मृतकों की शिनाख्त हेमंत कुमार और लक्ष्मी के रूप में हुई है। बच्चों ने मकान मालिक को खबर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों के शव परिवार को सौंप दिए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हेमंत नशे में पत्नी को पीटता था। परेशान होकर लक्ष्मी ने थाने में शिकायत की थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राजस्थान का रहने वाला हेमंत अपने परिवार के साथ किराये के मकान में पिछले करीब दो माह से रत्न विहार, राज पार्क में रहता था। परिवार में दो बेटी और एक बेटा है। हेमंत सुल्तानपुर माजरा इलाके में एक फैक्टरी में काम करता था। रोज वह शराब पीकर घर आता था। इसी वजह से दंपती के बीच झगड़ा होता था। बच्चों ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात मां और पापा में झगड़ा हुआ था। आरोप है कि मकान मालिक ने भी मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया हुआ था। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी तनाव रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें