फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़: गेट से नहीं कर सके प्रवेश तो खिड़कियों का किया रुख, दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की लगी रही होड़

Tue, 02 Nov 2021 06:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आनंद विहार, सराय काले खां और कश्मीरी गेट बस अड्डा पर दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की पूरे दिन भीड़ रही।
विज्ञापन
बस में खिड़की से सवार होते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने घरों पर दिवाली के मौके पर पहुंचने के लिए सोमवार को आनंद विहार, सराय काले खां और कश्मीरी गेट बस अड्डा पर बस यात्रियों की भारी भीड़ रही। आनंद विहार पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए जाने वाली बसें खचाखच भरी रही। बसों में सीट लेने के लिए

विज्ञापन


यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक होने पर सीट लेने की यात्रियों में होड़ लगी रही। काफी इंतजार के बाद भी जब बसों में जगह नहीं मिली तो कुछ यात्री खिड़की से ही बसों में प्रवेश किया। इंतजार के बाद भी जिन्हें सीट नहीं मिली उन्होंने दूसरे परिवहन साधनों को अपनाया। इस दौरान ट्रेनों में भी यात्रियों की खचाखच भीड़ रही, खासकर दिवाली और छठ पूजा के मौके पर अपने घर के लिए जाने वाले यात्री आखिरी समय तक वेटिंग लिस्ट से टिकट कंफर्म होने का इंतजार करते दिखे।

लखीमपुर खीरी के लिए जा रहे एक यात्री ने बताया कि काफी इंतजार के बाद भी उन्हें बस में जगह नहीं मिली। आखिरकार परेशान होकर अब दूसरे परिवहन साधन अपनाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से बस अड्डा पर यात्रियों की जांच भी की जा रही थी। कुछ यात्री तो बसों के उपर ही पहुंच गए और जिनके पास अधिक लगेज था उन्होंने अपने सामान उपर ही बांधकर रख दिया। देहरादून जाने वाले एक यात्री ने बताया कि काफी इंतजार के बाद भी सीट के लिए दौड़ लगाना पड़ रहा है। इसके बाद भी सीट मिलने की गारंटी नहीं।
विज्ञापन


सराय काले खां बस अड्डा के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शहरों में जाने वाली बसों में भीड़ हैं, मगर अफरा तफरी की स्थिति नहीं है। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिहाज से सभी तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं।

ट्रेनों में टिकट कंफर्म होने का आखिरी घंटे तक यात्रियों ने किया इंतजार 
दिवाली और छठ पर्व के मौके पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। टिकटों की लंबी वेटिंग होने के कारण यात्रियों को ट्रेन के रवाना होने से कुछ घंटे पहले तक असमंजस की स्थिति बनी रही। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर इसका अधिक असर दिखा। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से वहां भी सभी इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें