पुलिस मालिक के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन, महामारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मौके से सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
दिल्ली के प्रशांत विहार थाना पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से चल रहे हुक्का बार का खुलासा किया है। पुलिस ने हुक्का बार मालिक समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से पांच हुक्का मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस मालिक के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन, महामारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मौके से सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस को सोमवार रात सेक्टर 9 रोहिणी स्थित नार्थ एक्स मॉल के सीआईए बार में हुक्का बार चलने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने बार के कर्मचारियों को नियमों की अनदेखी करते हुए लोगों को हुक्का परोसते हुए देखा।
विज्ञापन
साथ ही लोग हुक्का का सेवन करते हुए पाए गए। इस बाबत मालिक रोहित से पुलिस ने पूछताछ की। जिसका उसने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजधानी को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद पुलिस ऐसी गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही है।