फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: राजधानी में फिर बढ़ी गर्मी, 37.2 पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
नजफगढ़ में सर्वाधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा पारा
विज्ञापन


देर शाम कुछ इलाकों में हुई हल्की बूंदाबांदी


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। मौसम में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कभी बारिश हो जाती है और तापमान कम हो जाता है, तो किसी दिन तापमान बढ़ जाता है। मानसून जल्द ही विदाई लेने वाला है बावजूद गर्मी अभी पीछा नहीं छोड़ रही है। सितंबर के तीसरे सप्ताह में तापमान 36-37 डिग्री के बीच चल रहा है। बृहस्पतिवार को नजफगढ़ में सर्वाधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इस दौरान दिल्ली का औसतन तापमान 34 डिग्री के आसपास रहता है।
मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अधिकतम नमी का स्तर 86 फीसदी व न्यूनतम नमी का स्तर 53 फीसदी रहा। तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिनभर गर्मी का एहसास होता रहा। शाम पांच बजे के बाद काले बादलों ने डेरा डाल लिया। तेज बारिश की संभावना बनी, लेकिन कुछ ही इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे उमस ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक गर्मी और उमस इसी तरह से परेशान करती रहेगी। तापमान 36-37 डिग्री के बीच बना रहेगा। अगस्त में बारिश नहीं होने और सितंबर में एक-दो दिन ही बारिश होने से तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है, वहीं उमस भी परेशान कर रही है, जबकि अभी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मानसून कमजोर होने के कारण बारिश कम होने से गर्मी का असर दिख रहा है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें