दिल्ली सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कहा कि गुरुवार को राशि जारी करने के लिए 6719 आवेदन प्राप्त हुए हैं और 3200 लोगों को पैसा पहले ही जारी किया जा चुका है और बाकी का काम प्रक्रिया में है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली सरकार ने गुरुवार को उच्च न्यायालय को बताया कि वह कोविड-19 या उससे संबंधित समस्याओं के चलते मरने वाले व्यक्तियों के परिवारों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि जारी करने के लिए प्राप्त 6700 से अधिक आवेदनों पर काम कर रही है।
विज्ञापन
जस्टिस विपिन सांघी और जसमीत सिंह की पीठ को यह भी बताया कि दिल्ली सरकार ने लगभग 25 हजार व्यक्तियों की एक सूची तैयार की है। जो 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि प्राप्त करने के हकदार हो सकते हैं।