फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moosewala Murder : लॉरेंस के इशारे पर कनाडा से वारदात कराता है गोल्डी बरार, पूछताछ में बिश्नोई ने किया खुलासा

Wed, 01 Jun 2022 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

स्पेशल सेल ने बिश्नोई और जितेंद्र गोगी गिरोह के गैंगस्टर रोहित मोई को मंगलवार को पुलिस रिमांड पर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों से पांच दिन पूछताछ की जाएगी। लॉरेंस करीब छह वर्ष से महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत तिहाड़ में बंद है।
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला कनाडा में बैठा गोल्डी बरार तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर काम करता है। यह खुलासा खुद लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की पूछताछ में किया है। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल ने बिश्नोई और जितेंद्र गोगी गिरोह के गैंगस्टर रोहित मोई को मंगलवार को पुलिस रिमांड पर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों से पांच दिन पूछताछ की जाएगी। लॉरेंस करीब छह वर्ष से महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत तिहाड़ में बंद है। वह यहीं से उत्तर भारत में गिरोह चला रहा है।

लॉरेंस, काला जठेड़ी व गोल्डी बरार का एक ही गिरोह है। स्पेशल सेल गैंग से जुड़े अन्य गुर्गों का रहस्य उगलवाएगी। स्पेशल सेल की नॉर्दर्न रेंज ने लॉरेंस और जितेंद्र गोगी गिरोह के शार्प शूटर मुकेश बाकनेर को 15 अप्रैल को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। मुकेश के खिलाफ हत्या समेत कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन




शूटर था और उसके खिलाफ हत्या समेत कई केस दर्ज हैं। 
मुकेश बाकनेर ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसे दिल्ली में तिहाड़ जेल से हथियार लॉरेंस व रोहित मोई ने उपलब्ध कराए थे। इन हथियारों से मुकेश ने हत्या की थी। इसके बाद लॉरेंस व रोहित मोई के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। वहीं, आर्म्स एक्ट के मामले में भी दोनों से पूछताछ की जाएगी।

सिग्नल एप से करता था बात
स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट ने दो लाख के इनामी गैंगस्टर शाहरुख को अप्रैल में गिरफ्तार किया था। हाशिम बाबा गिरोह से ताल्लुक रखने वाले शाहरुख ने उस समय पूछताछ में खुलासा किया था कि लारेंस तिहाड़ में फोन रखता है और वह सिग्नल एप के जरिए गोल्डी बरार व गिरोह के सदस्यों से बात करता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इस समय गोल्डी बरार से किस तरह संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें