फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: इंद्रप्रस्थ पार्क बस स्टेंड के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 18 Sep 2019 04:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सराय काले खां के इंद्रप्रस्थ पार्क बस स्टेंड के पास युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया है। वारदात के बाद युवती काफी देर तक सड़क पर निर्वस्त्र घूमती रही। उसकी हालत देख पुलिस को सूचना दी गई। युवती के साथ मारपीट भी की गई है। उसे युवती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की संख्या दो से तीन बताई गई है।

विज्ञापन


सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में मंगलवार शाम किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि युवती बार-बार अपने बयान बदल रही है। सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस को रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि वह निर्वस्त्र घूम रही है। पुलिस ने उसे ले जाकर एम्स में भर्ती कराया। दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात कही जा रही है।

अस्पताल में युवती ने अपने बयान में कहा कि वह इंद्रप्रस्थ पार्क के पास बस स्टेंड पर बैठी थी। तभी दो से तीन युवक आए और उसे झाड़ियों में खींच ले गए। यहां उन्होंने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने पुलिस से कहा कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।  शुरुआत में युवती ने अपने बयान में कहा था कि वह गोवा की रहने वाली है और गुरुग्राम में जॉब करती थी। उसे नौकरी से निकाल दिया गया तो वह इंद्रप्रस्थ पार्क, सराय काले खां आ गई।
विज्ञापन


यहां वह पार्क के पास बस स्टेंड पर बैठी थी। तभी आरोपी युवक उसे झाड़ियों में खींचकर ले गए। फिर युवती ने कहा कि वह गोवा से आ रही थी तो ट्रेन में उसका सामान चोरी हो गया। इसके बाद वह दिल्ली आ गई। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार शाम तक युवती ने यह नहीं बताया था कि वह कहां की रहने वाली है और दिल्ली क्यों आई थी? पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि युवती को 15 दिन से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर देखा जा रहा था। वह लोगों से मांगकर खा-पी रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें