फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी, पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Sun, 05 Sep 2021 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर देशभर के लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वसुंधरा में दोनों फर्जी कॉल सेंटर  चला रहे थे। आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को चूना लगाया। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना' के नाम पर देशभर के लोगों से ठगी करने वाले एक गैंग का दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी इंद्रजीत पांडेय (27) और दिल्ली के मंडोली निवासी अमित कुमार (23) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


आरोपी सरकारी योजना के तहत कम ब्याज पर लोन दिलवाने की बात कर ठगी करते थे। इन लोगों ने ज्यादातर दक्षिण और पूर्वी भारत के लोगों को निशाना बनाया। दोनों अब तक सैकड़ों लोगों से लाखों की ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल, लैपटॉप, पैनड्राइव, डायरी और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि एक सितंबर को उनको ठगी की एक शिकायतें मिली थी। शिकायतों में बताया गया कि प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत ठगा गया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने mudrafinseve.in नामक वेबसाइट के जरिए ठगी की। 
विज्ञापन


पीड़ितों को इस वेबसाइट को सर्च करने के दौरान एक पॉपअप और आरोपियों का मोबाइल नंबर मिला था। जांच करते हुए टीम को पता चला कि आरोपी गाजियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर-9 में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर लोगों को ठग रहे हैं। जानकारी जुटाने के पुलिस ने छापा मारकर आरोपियों को दबोच लिया।
 
विज्ञापन

आरोपी इंद्रजीत ने बताया कि उसने बीएससी की हुई है। कई कॉल सेंटर में काम करने के बाद उसने अपना खुद का कॉल सेंटर खोलकर ठगी करना शुरू कर दिया। वहीं अमित ने बीए प्रथम वर्ष से पढ़ाई छोड़ दी थी। 

2016 में उसकी मुलाकात लक्ष्मी नगर के एक कॉल सेंटर इंद्रजीत से हुई। दोनों ने मिलकर प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के नाम पर ठगी शुरू कर दी। आरोपी वेबसाइट के जरिये जानकारी लेकर लोगों से कम ब्याज पर लोन देने का झांसा देते थे। फॉर्म भरने समेत अलग-अलग शुल्क के नाम पर रकम ऐंठकर आरोपी अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिया करते थे। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें