फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोहरे से रेलगाड़ी की थमीं रफ्तार, यात्री हुए परेशान, एयरपोर्ट रनवे पर विमानों की अवाजाही पर भी पड़ा असर

Sun, 16 Jan 2022 09:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहरे का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। देश के कई हिस्सों खासकर उत्तर भारत में कोहरे का कहर है। ऐसे में उत्तर रेलवे ने तो पहले से ही कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। जो ट्रेनें चल रही हैं, वो भी घंटों देरी से चल रही है। इससे यात्रियों की परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
कोहरे की वजह से लेट हुईं ट्रेनें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की वजह से उत्तर भारत में ट्रेनों का संचालन समय पर नहीं हो रहा है। स्थिति यह है कि लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से संचालित हो रही है। राजधानी, सुपर फास्ट हमसफर समेत कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेन की रफ्तार थम गई है। ट्रेनों की सुस्त रफ्तार की वजह से यात्री भी हलकान हो रहे हैं।

विज्ञापन


कोहरे का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। देश के कई हिस्सों खासकर उत्तर भारत में कोहरे का कहर है। ऐसे में उत्तर रेलवे ने तो पहले से ही कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। जो ट्रेनें चल रही हैं, वो भी घंटों देरी से चल रही है। इससे यात्रियों की परेशानी बनी हुई है। रविवार को तीन दर्जन से अधिक ट्रेन देरी से चली। उधर, खराब मौसम का असर फ्लाइट पर भी पड़ा। दिल्ली रनवे से संचालित होने वाली फ्लाइट अपने नियत समय पर ना तो उतर पा रही है और ना ही उड़ान भर पा रही है। शनिवार देर रात से ही घना कोहरा रेलवे ट्रैक व दिल्ली एयरपोर्ट रनवे को प्रभावित करना शुरू कर दिया था। 

रविवार को राजेंद्रनगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस जहां दो घंटी देरी से दिल्ली पहुंची तो वहीं गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस तीन घंटे। इसी तरह वाराणसी-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से चली। भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस की रफ्तार भी धीमी रही। दरभंगा-नई दिल्ली राजधानी, मुंबई-निजामुद्दीन राजधानी, त्रिवेंद्रम राजधानी, कर्नाटक एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर राजधानी समेत कई ट्रेन 2-5 घंटे की देरी से दिल्ली के स्टेशनों पर पहुंची। इस कारण यात्रियों को ना केवल ट्रेन में बल्कि स्टेशन पर भी ट्रेन के इंतजार में ठंठ की ठिठुरन में परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें