सात से 13 जनवरी के बीच दिल्ली की जिलावार स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम और दक्षिणी जिले में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 30 से 33 फीसदी तक दर्ज की गई है। इस अवधि में नई दिल्ली जिले में 32.79, उत्तर पश्चिम में 32.48 और दक्षिण जिले में 31.34 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं।
एक ओर दिल्ली सरकार कोरोना का पीक निकलने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर राजधानी के तीन जिलों में सबसे गंभीर हालात देखने को मिल रहे हैं। इन जिलों में 33 फीसदी तक संक्रमण दर देखने को मिल रही है। गौर करने वाली बात है कि जिस नई दिल्ली जिले में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर अब तक 500 से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए हैं वहां सबसे अधिक सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। सात जनवरी से पहले के सप्ताह तक दिल्ली में उत्तर पश्चिमी जिला सबसे अधिक गंभीर श्रेणी में था लेकिन अब नई दिल्ली इससे आगे निकल गया है।
विज्ञापन
सात से 13 जनवरी के बीच दिल्ली की जिलावार स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसके अनुसार नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम और दक्षिणी जिले में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 30 से 33 फीसदी तक दर्ज की गई है। इस अवधि में नई दिल्ली जिले में 32.79, उत्तर पश्चिम में 32.48 और दक्षिण जिले में 31.34 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इतना ही नहीं विभाग की रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि दिल्ली के 11 में से 10 जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर 20 फीसदी से भी कहीं अधिक है। केवल दक्षिण पश्चिम जिले में ही यह दर सबसे कम 19.55 फीसदी है। अगर पूरे राज्य की बात करें तो बीते 14 जनवरी से दिल्ली में रोजाना 30 फीसदी से ज्यादा सैंपल संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
ग्राफ नहीं आना चाहिए नीचे : विशेषज्ञ
संक्रमण की इसी स्थिति को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दिल्ली में कोरोना का ग्राफ स्थिर नहीं हुआ है। सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर यहां तक कहते हैं कि दिल्ली में ग्राफ स्थिर अगर होता भी है तो वह अच्छे संकेत नहीं माने जा सकते। यह लहर एक तरह से एंटीबॉडी का काम कर रही है। अधिकांश लोगों में लक्षण नहीं है और कुछ में लक्षण हैं। वहीं लोकनायक अस्पताल के एक डॉक्टर का कहना है कि दिल्ली में अगर ग्राफ हाल फिलहाल में आता है तो यह एक तरह से दबाव कह सकते हैं जो आगामी दिनों में फिर से भी बढ़ सकता है।
दिल्ली के जिलों में संक्रमण की स्थिति
जिला संक्रमण दर
नई दिल्ली 32.79
उत्तर पश्चिम 32.48
दक्षिण 31.34
पश्चिम 29.84
पूर्वी 26.77
उत्तर 25.48
शाहदरा 24.28
दक्षिण पूर्वी 23.98
उत्तर पूर्वी 23.80
मध्य 21.69
दक्षिण पश्चिम 19.55