फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सितारा होटल केस : दिल्ली के एक बड़े कारोबारी की पत्नी व बेटा गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों को मुंबई में ट्रेस किया

Fri, 29 Oct 2021 07:31 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने कारोबारी की पांच सितारा होटल से गायब हुई पत्नी को मुंबई में ट्रेस कर लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति से अलग रहने की मुंबई हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है। व्यवसायी का 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का शिपिंग कॉरपोरेशन का कारोबार है। 
विज्ञापन
Kidnapping - फोटो : Brandsynario
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली जिला पुलिस में नई दिल्ली के पांच सितारा होटल से दिल्ली के बड़े कारोबारी की पत्नी व उसके बेटे के गायब होने का मामला सामने आया है। इससे नई दिल्ली पुलिस समेत दिल्ली पुलिस की कई एजेंसियों में काफी दिनों तक हड़कंप मच रहा था।

विज्ञापन


व्यवसायी का 200 करोड़ से ज्यादा का शिपिंग व्यवसाय है
नई दिल्ली जिला ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दिल्ली पुलिस ने कारोबारी की पत्नी को मुंबई में ट्रेस कर लिया है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति से अलग रहने की मुंबई हाईकोर्ट में अर्जी लगाई है। व्यवसायी का 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का शिपिंग कॉरपोरेशन का कारोबार है। 

नई दिल्ली जिले के पुलिस अधिकारियों के अनुसार कारोबारी अक्षय तलवार ईस्ट निजामुद्दीन में रहते हैं। उनकी पत्नी 11 अक्तूबर को होटल में किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह पांच सितारा होटल संगरीला पहुंची। पांच सितारा होटल से उनकी पत्नी व बेटा गायब हो गया। व्यवसायी ने इसकी शिकायत कनॉट प्लेस थाने में दी। कनॉट  प्लेस थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्जकर जांच शुरू की।
विज्ञापन


बड़े कारोबारी की पत्नी व बेटा के गायब होने का मामला था तो नई दिल्ली जिला पुलिस में कई दिनों तक हड़कंप मचा रहा। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार कनॉट प्लेस पुलिस ने अब कारोबारी की पत्नी को मुंबई में ट्रेस कर लिया है। 

कनॉट प्लेस पुलिस को पता लगा है कि कारोबारी की पत्नी ने मुंबई हाईकोर्ट में पति से अलग रहने की अर्जी दी है। पत्नी अब व्यवसायी से अलग रहना चहाती है। वह दिल्ली आने को तैयार नहीं है। दिल्ली पुलिस की एक टीम मुंबई में है और कारोबारी की पत्नी से पूछताछ कर रही है। हालांकि व्यवसायी का बेटा अभी भी गायब है। पुलिस कारोबारी की पत्नी से पूछताछ कर बेटे को तलाश करने में जुटी हुई है। मामला बड़े कारोबारी का है अत: ये मामला पुलिस ने काफी दिनों तक छिपाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें