फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पहले दुष्कर्म किया, फिर शादी की और पहाड़ से धक्का देकर कर दी हत्या, टीकाकरण के बहाने ले गया था नैनीताल

Mon, 26 Jul 2021 07:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

अदालत के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें महिला की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। डाबड़ी थाना पुलिस नैनीताल में मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाबड़ी इलाके में एक महिला ने दुष्कर्म करने वाले जिस युवक के साथ शपथ पत्र देकर शादी की, उसी युवक ने टीकाकरण के बहाने उसे नैनीताल ले जाकर उसे पहाड़ से धक्का देकर जान ले ली। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब महरोला के परिवार वालों ने द्वारका अदालत में याचिका देकर पति पर ही बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


अदालत के निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें महिला की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। डाबड़ी थाना पुलिस नैनीताल में मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने पिछले साल एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। 

अगस्त में पुलिस ने युवक को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कुछ दिन बाद महिला ने शपथ पत्र देते हुए कहा कि वह आरोपी से शादी कर रही है। जिसकी वजह से युवक जेल से बाहर आ गया और अक्तूबर माह में दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन


कुछ दिनों तक दंपती के बीच संबंध ठीक रहे और फिर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। जून माह में झगड़े के बाद मायके में आकर रहने लगी। युवक ने उसे कई बार मायके से लाने की कोशिश की। लेकिन परिवार वाले महिला को भरपेट खाना नहीं देने और लड़ाई झगड़ा की बात कहकर उसे नहीं जाने दे रहे थे। बाद में युवक पत्नी को मनाकर अपने घर ले गया।

उसके बाद परिजन महिला से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनकी बात नहीं हो पाई। परिजनों ने द्वारका अदालत में गुहार लगाई। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो अंतिम बार दंपती का लोकेशन नैनीताल का मिला। उसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने महिला की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया।

उसने बताया कि 11 जून को टीकाकरण के बहाने पत्नी को नैनीताल ले गया जहां उसने पहाड़ से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी के निशानदेही पर महिला का शव तलाशने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें