फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल के सहायक अधीक्षक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अलीपुर के मोहम्मदपुर गांव में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने तिहाड़ जेल के सहायक अधीक्षक के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्होंने जेल नंबर तीन में बंद एक कैदी को कुछ दिन पहले थप्पड़ मार दिया था। आशंका है कि इसका बदला लेने के लिए बदमाश ने उनके घर पर फायरिंग करवाई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मेें कैद हो गई है।
विज्ञापन

अलीपुर थाना पुलिस को शुक्रवार दोपहर करीब पौने तीन बजे मोहम्मदपुर गांव में देवराज के घर पर फायरिंग की जानकारी मिली। छानबीन में पुलिस को मौके से दो खोखे मिले। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला कि बाइक से आए दो बदमाश घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। इनमें एक बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था।
शिकायतकर्ता देवराज ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय वे पत्नी के साथ घर में थे। उनके दो बेटों में एक सीआरपीएफ में तैनात है, जबकि दूसरा तिहाड़ जेल नंबर तीन में सहायक अधीक्षक।
विज्ञापन

उनके मुताबिक, बदमाशों ने घर के सामने आकर आवाज लगाई। उनकी पत्नी दरवाजा खोलने गई तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। शरुआती जांच में पता चला है कि कुछ दिन पहले तिहाड़ जेल के सहायक अधीक्षक ने एक कैदी को थप्पड़ मार दिया था। आशंका है कि इसी बात को लेकर परिवार वालों को डराने के लिए घर पर फायरिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें