फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-शाम सर्दी का अहसास कल-परसो बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव जारी है। तापमान में अंतर के साथ अब सुबह और शाम हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक दिन के तापमान में भी कमी आएगी और दिन में भी हल्की सर्दी का अहसास होगा। साथ ही शनिवार और रविवार को बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 32.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 31 से 92 फीसदी रहा। दिनभर हल्की धूप खिली रही और मौसम सुहाना रहा।
विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। आगामी 23 व 24 अक्तूबर को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद मौसम फिर करवट लेगा और सर्दी बढ़ेगी। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें