उद्यमियों के साथ विधायक की बैठक
आम आदमी पार्टी (आप) विधायक आतिशी ने गुरुवार को ओखला फेज 3 औद्योगिक क्षेत्र से लघु उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और जल्द ही इसे दूर करने का भरोसा भी जताया। उन्होंने बड़े पैमाने पर रीसाइकल मशीन लगाकर सीवर लाइन को खोलने, स्ट्रीट लाइट की समस्या ,पर्याप्त पानी की आपूर्ति की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया। साथ ही प्रॉपर्टी के फ्री होल्डिंग्स को लेकर भी डीएसआईआईडीसी के साथ बैठक करने का फैसला लिया।