पुलिस के मुताबिक शमशाद (48) परिवार के साथ जी-35, पहली मंजिल, न्यू सीलमपुर में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी अकीला के अलावा चार बच्चे हैं। शमशाद का इंद्रलोक इलाके में बोर्ड बनाने का काम है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में परिवार जियारत के लिए अजमेर चला गया। इस बीच बदमाशों ने उनके घर का ताला तोड़कर करीब 10 लाख से अधिक का माल उड़ा लिया। देर रात को परिवार को वारदात का पता चला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद सीलमपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कमाल की बात यह है कि वारदात शाम करीब सात से आठ बजे के बीच हुई, लेकिन बिल्डिंग में रहने वाले किसी भी शख्स को इसका पता नहीं चला। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हुआ। उसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान कर उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक शमशाद (48) परिवार के साथ जी-35, पहली मंजिल, न्यू सीलमपुर में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी अकीला के अलावा चार बच्चे हैं। शमशाद का इंद्रलोक इलाके में बोर्ड बनाने का काम है। पिछले कुछ दिनों से शमशाद का परिवार जियारत करने के लिए अजमेर गया हुआ था। यहां दिल्ली में अकेले शमशाद ही रुके हुए थे। पांच नवंबर की शाम को काम से आने के बाद शमशाद खजूरी में रहने वाली अपनी मां से मिलने चले गए।
विज्ञापन
देर रात करीब 10.30 बजे घर पहुंचने पर उन्होंने अपने मकान का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर घर का सारा सामान फैला हुआ था। अलमारी में रखे सोने और चांदी के करीब 10 लाख के जेवरात और कुछ कैश गायब था। शमशाद ने फौरन पुलिस को सूचना दी। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक युवक घर में घुसते हुए और माल लेकर वापस आता हुआ दिखाई दिया। उसके आधार पर ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।