फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: द्वारका पुलिस और नंदू गैंग के बदमाश के बीच मुठभेड़, मिठाई की दुकान पर रंगदारी के लिए चलवाई थी गोली

Tue, 02 Nov 2021 11:15 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि 31 अक्तूबर की शाम दो बदमाशों ने नजफगढ़ के मित्तल स्वीट पर गोलीबारी कर दी थी। गोलीबारी में दुकानदार अशोक मित्तल बाल-बाल बच गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिला पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद नंदू गैंग के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में बदमाश के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाश ने नजफगढ़ के मित्तल स्वीट के मालिक पर गोलीबारी करने की साजिश रची थी। पुलिस ने इससे पहले हरियाणा के झज्जर पुलिस की मदद से दुकान पर गोलीबारी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल, आठ कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि 31 अक्तूबर की शाम दो बदमाशों ने नजफगढ़ के मित्तल स्वीट पर गोलीबारी कर दी थी। गोलीबारी में दुकानदार अशोक मित्तल बाल-बाल बच गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में पता चला कि गमछा और मास्क लगाकर आए बदमाशों ने गोलीबारी की थी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। 

जिसमें पता चला कि बदमाश ढांसा बॉर्डर से बहादुरगढ़ की ओर भागे हैं। द्वारका पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी झज्जर पुलिस को दी। 1 नवंबर को सीआईए झज्जर की टीम ने द्वारका पुलिस को बताया कि मिठाई की दुकान पर गोली चलाने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गांव मातन झज्जर हरियाणा निवासी अर्जुन और रानीखेड़ा गांव कंझावला निवासी सोनू के रूप में हुई। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि दोनों बदमाश गोली चलाने के बाद झज्जर स्थित गुरुकुल आश्रम में छिप गए थे। वहां के एक आचार्य विजयपाल ने सोनू को पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में पुलिस आश्रम से भागे उसके साथी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि मिठाई की दुकान पर नंदू गैंग के बदमाश उत्तम नगर निवासी रोहित गहलोत ने गोली चलवाई थी। पुलिस ने रोहित पर निगरानी बढ़ाई। पुलिस टीम को सोमवार रात दो बजे रोहित के उत्तम नगर आने की जानकारी मिली। 

पुलिस ने डीडीए पार्क के पास घेराबंदी कर दी। करीब ढाई बजे स्कूटी से पहुंचे बदमाश को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर पर लगी। पुलिस ने उसे दबोचकर अस्पताल में भर्ती कराया। 

पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह जून में लूटपाट के एक मामले में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। उसने दुकानदारों से रंगदारी मांगना चाहता था इसलिए उसने मित्तल स्वीट पर गोलीबारी करवाई थी। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि रोहित पर पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह उत्तम नगर थाने का घोषित बदमाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें