मृत बच्ची की पहचान निक्की (11) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ नाग मंदिर वाली रोड प्रेम नगर पार्ट दो में किराए के मकान में रहती थी। परिवार में पिता अजय, मां निर्मला और एक बहन और एक भाई है। निक्की नांगलोई स्थित सरकारी स्कूल की पांचवी कक्षा में पढ़ती थी।
प्रेम नगर इलाके में शनिवार रात 11 साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव पंखे से लटकता हुआ मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में खुदकुशी का मामला लग रहा है। फिलहाल बच्ची का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना से परिवार वाले हतप्रभ हैं। बच्ची के पिता का कहना है कि बच्ची के खुदकुशी करने के कोई कारण नहीं थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मृत बच्ची की पहचान निक्की (11) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ नाग मंदिर वाली रोड प्रेम नगर पार्ट दो में किराए के मकान में रहती थी। परिवार में पिता अजय, मां निर्मला और एक बहन और एक भाई है। निक्की नांगलोई स्थित सरकारी स्कूल की पांचवी कक्षा में पढ़ती थी। अजय बेलदारी का काम करता है और उसकी पत्नी भी मजदूरी करती है।
आजकल स्कूल बंद होने की वजह से निक्की घर पर ही रहती थी और अपने भाई बहन का ध्यान रखती थी। शनिवार को उसके माता पिता काम पर गए हुए थे। देर शाम को घर के सामने वाली पड़ोसन ने निक्की को पंखे से लटकते देखा। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को जमा कर लिया। बच्ची कमरे में चादर के मदद से पंखे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और निक्की को तुरंत नीचे उतारकर संजय गांधी अस्पताल में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार को भी पड़ोसियों ने घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर छानबीन करवाई। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची पंखे से चादर लपेट कर उसपर झूल रही होगी, इस दौरान फंदा लगने से उसकी दुर्घटनावश मौत हो गई होगी। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।
परिवार वाले घटना से हैं हैरान
बच्ची की मौत से परिवार वालों के साथ आस पड़ोस के लोग भी हैरान हैं। उसके पिता अजय ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के व्यवहार में कुछ भी असामान्य नहीं था। उसकी बेटी को कोई समस्या नहीं थी और न ही कोई बीमारी ही थी। उसने कहा कि उसे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया। उसने बताया कि उसे किसी पर संदेह नहीं है।