फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खतरा: नौ दिन में आठ करोड़ का जुर्माना, फिर भी दिल्ली बेफिक्र और लापरवाह

Tue, 04 Jan 2022 06:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पिछले साल 26 दिसंबर से इस साल तीन जनवरी के बीच करीब आठ करोड़ से अधिक का जुर्माना दिल्ली के लोगों पर लगा है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इनमें सबसे अधिक करीब 35 हजार लोगों के चालान इसलिए काटे गए क्योंकि उनके चेहरे पर मास्क तो था लेकिन वही सही से मुंह और नाक को कवर नहीं कर रहा था। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोविड सतर्कता नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। स्थिति यह है कि बीते नौ दिन में आठ करोड़ रुपये का जुर्माना दिल्ली वाले दे गए लेकिन इसके बाद भी लापरवाही उजागर करने वाली तस्वीरें अलग अलग क्षेत्रों से सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले साल 26 दिसंबर से इस साल तीन जनवरी के बीच करीब आठ करोड़ से अधिक का जुर्माना दिल्ली के लोगों पर लगा है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार इनमें सबसे अधिक करीब 35 हजार लोगों के चालान इसलिए काटे गए क्योंकि उनके चेहरे पर मास्क तो था लेकिन वही सही से मुंह और नाक को कवर नहीं कर रहा था। 

किसी का मास्क मुंह से नीचे था तो किसी ने चेहरे की जगह हाथ में उसे रखा हुआ था। इसी तरह कई लोग फैंसी मास्क लगा रहे हैं जो छोटे होते हैं और यह बार बार नाक से नीचे आ जाते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि महामारी का इतना असर देखने के बाद भी लोग मास्क के प्रति गंभीर नहीं हैं। 
विज्ञापन


लोग अपने चेहरे को बेहतर रुप से कवर करने वाले मास्क का चयन नहीं कर रहे हैं। सभी जिलों में कार्रवाई पर बनी रिपोर्ट के अनुसार 11 में से केवल एक ही जिले में 300 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हुए हैं। यह सभी मुकदमे नई दिल्ली जिला प्रशासन की ओर से दर्ज करवाए गए हैं। 
विज्ञापन

वहीं सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने और सोशल डिस्टैसिंग के नियमों की परवाह न करने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया गया है। एक दिन में सबसे अधिक जुर्माना बीते सोमवार को लगा जब दिल्ली के लोगों ने एक ही दिन में एक करोड़ से अधिक का जुर्माना दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें