फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: पहले चरण का शीत अवकाश पूरा होने के बाद वापस बुलाए डॉक्टर, एम्स प्रबंधन ने लिया निर्णय

Tue, 04 Jan 2022 06:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एम्स प्रबंधन से जानकारी मिली है कि बुधवार से एम्स के सभी विभागों में पर्याप्त उपस्थिति के साथ चिकित्सीय सेवाएं जारी रहेंगी। इनके अलावा आपातकालीन स्थितियों को छोड़ बाकी अवकाश भी रद्द किए गए हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले चरण का शीत अवकाश पूरा होने के बाद दिल्ली एम्स ने सभी डॉक्टरों को वापस अस्पताल बुलाया है। मंगलवार को एम्स प्रबंधन ने फैसला लिया है कि शीत अवकाश के तहत छुट्टियों पर चल रहे डॉक्टरों को चिकित्सीय सेवाओं में वापस बुलाया जाए क्योंकि राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं
विज्ञापन


दूसरे चरण के तहत एम्स के 50 फीसदी वरिष्ठ डॉक्टर दो जनवरी से अवकाश पर चल रहे हैं। अब इन्हें पांच जनवरी से अस्पताल आकर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश जारी हुए हैं। जानकारी के अनुसार एम्स में सालाना शीत अवकाश पर वरिष्ठ डॉक्टर (फैकल्टी) करीब एक सप्ताह के अवकाश पर रहते हैं। 

चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित न रहें, इसलिए एम्स प्रबंधन सालाना दो चरण में डॉक्टरों को यह अवकाश देता है। इस साल भी एम्स प्रबंधन ने दो चरण के तहत ही अवकाश पर जाने की अनुमति दी थी। इसके तहत पहला चरण 23 से 31 दिसंबर तक था। 
विज्ञापन


वहीं दूसरा चरण दो से 10 जनवरी के बीच था। पहले चरण पर 50 फीसदी स्टाफ को शीत अवकाश  दिया गया लेकिन बाकी स्टाफ बीते दो जनवरी से अवकाश पर गया था। 
विज्ञापन

एम्स प्रबंधन से जानकारी मिली है कि बुधवार से एम्स के सभी विभागों में पर्याप्त उपस्थिति के साथ चिकित्सीय सेवाएं जारी रहेंगी। इनके अलावा आपातकालीन स्थितियों को छोड़ बाकी अवकाश भी रद्द किए गए हैं। 

जानकारी मिली है कि एम्स में पिछले कुछ दिन में ही 50 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है। इन सभी कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है जिसकी वजह से अस्पताल में चिकित्सीय सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें