फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों की कमी से यात्रियों को करना पड़ रहा है लंबा इंतजार

Fri, 12 Feb 2021 12:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
dtc buses
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली परिवहन निगम डीटीसी और क्लस्टर बसों की कमी के कारण दिल्लीवासियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि इंतजार कितना लंबा होगा इसकी जानकारी भी न मिलने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। मेट्रो यात्रियों को अगर किसी स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है तो सोशल मीडिया पर इसकी सूचना पहले ही दे दी जाती है।

बस स्टॉप पर पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम पीआईएस न होने की वजह से यात्री परेशान होकर समय पर गंतव्य पहुंचने के लिए दूसरे परिवहन साधनों को अपना रहे हैं। दिल्ली की सड़कों पर डीटीसी और क्लस्टर की 6500 से अधिक बसें यात्रियों को सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन


संक्रमण से बचाव के लिए बसों में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के मद्देनजर सीट से अधिक यात्रियों को सफर की इजाजत नहीं है। इस वजह से बसों में कम यात्री सफर कर पा रहे हैं। 26 जनवरी को दिल्ली में हुए उपद्रव के दौरान भी डीटीसी की 45 बसें क्षतिग्रस्त हुईं। इससे भी बसों की कमी हुई जिसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। डीटीसी अधिकारियों के मुताबिक अधिक यात्रियों को सफर का मौका मिले इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


सीट फुल होने पर उतार दिए जाते हैं यात्री

बसों में सीट फुल होने पर बसें स्टॉप पर नहीं रुकती है। आउटर रिंग रोड पर रोजाना शाम के वक्त यात्रियों को मंगोलपुरी पीरागढ़ी पर आधा से एक घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह के वक्त धौलाकुआं पर भी बृहस्पतिवार को यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। बस से अगर दो यात्री किसी स्टॉप पर उतरता है तो उसमें तीन यात्रियों के सवार होने से पहले ही रोक दिया जाता है। अगर गलती से एक भी यात्री अधिक हो जाए तो उन्हें उतारने के बाद ही बस को रवाना किया जाता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें