फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : डीयू में स्पेशल ड्राइव-2 की कटऑफ जारी, इकनॉमिक्स, साइकोलॉजी की मेरिट 95% के पार

Thu, 25 Nov 2021 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सामान्य श्रेणी के लिए काफी कम और ईडब्लयूएस और कश्मीरी विस्थापित श्रेणी क लिए दाखिले की ज्यादा गुजाइंश है। सामान्य श्रेणी के लिए 11 कॉलेजों में दाखिले की गुंजाइश है।
विज्ञापन
Delhi University - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय ने खाली सीटों को भरने के लिए बुधवार को स्पेशल ड्राइव-2 के तहत कटऑफ जारी कर दी। रामजस कॉलेज ने इकनॉमिक्स ऑनर्स के लिए 98.05 फीसदी कटऑफ जारी की है। आईपी कालेज ने इसके लिए 96 फीसदी, पीजीडीएवी कॉलेज ने 97 फीसदी कटऑफ जारी की है।

विज्ञापन


सामान्य श्रेणी के लिए काफी कम और ईडब्लयूएस और कश्मीरी विस्थापित श्रेणी क लिए दाखिले की ज्यादा गुजाइंश है। सामान्य श्रेणी के लिए 11 कॉलेजों में दाखिले की गुंजाइश है।

स्पेशल ड्राइव-2 के तहत किरोड़ीमल कॉलेज ने सामान्य श्रेणी के लिए बीए हिंदी ऑनर्स के लिए 88 फीसदी व उससे अधिक की कटऑफ, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स के लिए 93 फीसदी व उससे अधिक, बीए प्रोग्राम इकनॉमिक्स-राजनीति शास्त्र के लिए 94 फीसदी व उससे अधिक, की कटऑफ जारी की है।
विज्ञापन


आर्यभट्ट कॉलेज ने सबसे अधिक साइकोलॉजी ऑनर्स की कटऑफ 96 फीसदी निकाली है। कॉलेज ने दो फीसदी तक की गिरावट की है। कॉलेज ने बीकॉम के लिए 88 फीसदी, बीए ऑनर्स इकनॉमिक्स-राजनीति शास्त्र की 89 फीसदी, इकनॉमिक्स-हिस्ट्री के लिए 88 फीसदी व अंग्रेजी ऑनर्स की 88 फीसदी कटऑफ जारी की है।  

इकनॉमिक्स ऑनर्स की तरह सामान्य श्रेणी के लिए कुछ कॉलेजों में साइकोलॉजी ऑनर्स बीकॉम ऑनर्स और राजनीति शास्त्र ऑनर्स में दाखिले की संभावना है। साइकोलॉजी ऑनर्स के लिए सबसे अधिक कटऑफ दौलत राम कॉलेज ने 97.75 फीसदी जारी की है जबकि इंद्रप्रस्थ कॉलेज ने इस कोर्स के लिए 97.25 फ़ीसदी कटऑफ निकाली है।

बीकॉम ऑनर्स के लिए दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज में 94 फीसदी और शिवाजी कॉलेज ने भी 94 फीसदी कटऑफ जारी की है। इस कोर्स के लिए सबसे अधिक कटऑफ वेंकटेश्वर कॉलेज में 97.25 फीसदी जारी की है। दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में राजनीतिक शास्त्र के लिए कटऑफ 95.75 फीसदी निकाली है। इस कटऑफ में उन्हीं छात्रों को दाखिला मिलेगा जिन्हें अब तक किसी भी कटऑफ में दाखिला नहीं मिला है। पूर्व में दाखिला ले चुके और पांचवीं में दाखिला रद कराने वाले छात्र इस कटऑफ में दाखिले के पात्र नहीं होंगे।

विज्ञापन

एनसीवेब : बीकॉम की कटऑफ 76 फीसदी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने नॉन कॉलेजिऐट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले के लिए स्पेशल कटऑफ जारी कर दी है। इसके आधार पर छात्र 26 नवंबर सुबह दस बजे से 27 नवंबर रात 11 बजकर 59 मिनट तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए केवल दो दिन ही मिलेंगे।

इस स्पेशल कटऑफ में केवल वह ही छात्र दाखिले के योग्य होंगे, जो एनसीवेब की पहली, दूसरी, तीसरी कटऑफ में दाखिला नहीं ले सके या उनका दाखिला नहीं हुआ। इस कटऑफ के आधार पर छात्र 30 नवंबर तक फीस का भुगतान कर सकेंगे। कॉलेज सेंटर उनका दाखिला 29 नवंबर शाम पांच बजे तक मंजूर करेंगेे। इस कटऑफ के दाखिले के बाद चौथी कटऑफ दो दिसंबर को जारी होगी।

बीकॉम की कटऑफ सबसे अधिक : बीकॉम में सर्वाधिक कटऑफ दीनदयाल उपाध्याय, मैत्रेयी कॉलेज, व श्रीगुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने सामान्य श्रेणी के लिए 76 फीसदी व उससे अधिक की कटऑफ निकाली है। इस तरह इन कॉलेजों में 76 फीसदी से अधिक वालों को दाखिला मिलेगा। 

इसके बाद 74 फीसदी व उससे अधिक अंक वालों का दाखिला श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज, राजधानी कॉलेज, माता सुंदरी कॉलेज, लक्ष्मीबाई कॉलेज, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज व भारती कॉलेज में होगा। बीकॉम के लिए हंसराज, मिरांडा, जीसस एंड मैरी कॉलेज व महाराजा अग्रसेन कॉलेज में पहले ही दाखिले बंद हो चुके हैं।

इस कोर्स के लिए न्यूनतम कटऑफ अदिति महाविद्यालय व भगिनी निवेदिता कॉलेज ने 69 फीसदी निकाली है। दिव्यांग श्रेणी के छात्रों का दाखिला इस कोर्स में सभी कॉलेजों में 50 फीसदी व उससे अधिक अंक वालों का होगा। जबकि ईडब्लयूएस श्रेणी के लिए कटऑफ 83 से 65 फीसदी, ओबीसी के लिए 82 से 64 फीसदी, एससी के लिए 81 से 63 फीसदी व एसटी श्रेणी के लिए कटऑफ सभी सेंटरों पर 50 फीसदी व उससे अधिक है।

बीए प्रोग्राम के लिए 77 फीसदी कटऑफ : बीए प्रोग्राम इतिहास-राजनीति शास्त्र कॉम्बिनेशन के लिए सबसे अधिक कटऑफ जीसस एंड मैरी कॉलेज की 77 फीसदी व उससे अधिक है। जानकी देवी कॉलेज की कटऑफ 76 फीसदी व उससे अधिक है।

बीए ऑनर्स अर्थशास्त्र-राजनीति विज्ञान कॉम्बिनेशन के लिए 26 कॉलेज सेंटरों में से 10 कॉलेजों में दाखिले सामान्य श्रेणी के लिए बंद हो गए हैं। इस कोर्स के लिए सबसे अधिक कटऑफ 77 फीसदी व उससे अधिक श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज की है। जीसस एंड मैरी कॉलेज में 76 फीसदी व उससे अधिक अंक वालों का दाखिला होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें