सीएम पुष्कर सिंह सैनी ने अपने संस्मरण सुनाते हुए कई ऐसे वाक्य कहे जिसे सुन सभागार में बैठे सभी ठहाके मारकर हंसने लगे। वे मंच से सभी पुराने शिक्षकों, छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों, सदस्यों का नाम ले रहे थे। उनके साथ बिताए दिनों को याद कर रहे थे। प्रो. निशी पांडेय का नाम लेकर बोले आप तो बिल्कुल बदल गईं। अब पहले जैसे नहीं दिखतीं। वहीं प्रो. नीरज जैन को याद कर बोले आप तो बिल्कुल नहीं बदले आज भी शक्ल वैसे ही है।
उन्होंने कहा मैं भी नहीं बदला मेरी भी शक्ल पहले से जैसे है। उन्होंने कहा कि सीएम बनने के बाद भी कुछ नहीं बदला, मैं आज भी वैसे ही हूं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक के साथ विवि में बिताए दिनों को याद कर कहा कि बहुत तेज तर्रार थे। छात्रसंघ के अध्यक्ष बने और आज कैबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि यहां आकर घूमना, खाना, पुराने लोगों से मिलना, नए छात्रों से मिलना इतना अच्छा लग रहा है कि बता नहीं सकता।
प्रदेश के दौरे पर आए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की। राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के दौरान धामी ने उन्हें भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिह्न तथा रुदाक्ष का पौधा भेंट किया। राज्यपाल ने भी धामी को शॉल और दो पुस्तकें ‘लोकहित के मुखर स्वर’ तथा ‘वो मुझे हमेशा याद रहेंगे’ देकर उनका स्वागत किया।