फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर चालक रहित मेट्रो का होगा परिचालन, 52 मेट्रो के लिए 312 नए कोच बेड़े में होंगे शामिल

Tue, 08 Mar 2022 05:38 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

39 मेट्रो ट्रेनों का पिंक (मजलिस पार्क-शिव विहार) और मजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी पश्चिम) पर जबकि शेष मेट्रो सिल्वर लाइन पर यात्रियों को सेवाएं देंगी। इसके लिए निविदा तो पहले ही मंगवाई गई है।
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क विस्तार का सिलसिला जारी है। पिंक और मजेंटा लाइन पर चालक रहित मेट्रो परिचालन के बाद फेज-4 के सिल्वर लाइन (तुगलकाबाद-एयरोसिटी) पर भी ड्राइवरलेस मेट्रो चलेगी। इसके लिए कॉरिडोर को अप्राप्य ट्रेन संचालन (यूटीओ) के लिहाज से तैयार किया जाएगा। फेज-4 के तीनों कॉरिडोर पर 52 नई मेट्रो ट्रेनों को शामिल करने की दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की योजना है।

विज्ञापन


39 मेट्रो ट्रेनों का पिंक (मजलिस पार्क-शिव विहार) और मजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-जनकपुरी पश्चिम) पर जबकि शेष मेट्रो सिल्वर लाइन पर यात्रियों को सेवाएं देंगी। इसके लिए निविदा तो पहले ही मंगवाई गई है। डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 52 मेट्रो ट्रेन के लिए (312 कोच) होंगी। सभी कॉरिडोर यूटीओ के लिहाज से निर्मित होगी ताकि ड्राइवरलेस परिचालन की राह में कोई अड़चन न रहे।
दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर भारत की पहली चालक रहित ट्रेन संचालन का 28 दिसंबर, 2020 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उदघाटन किया। इसके बाद नवंबर, 2021 में 59 किलोमीटर की पिंक लाइन पर चालक रहित ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक चालक रहित मेट्रो का विस्तार के बाद कुल नेटवर्क करीब 97 किलोमीटर का हो गया है। इसके बाद दिल्ली मेट्रो ड्राइवरलेस मेट्रो के मामले में विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। पिंक लाइन (वर्तमान में 59-किमी) और मजेंटा लाइन (वर्तमान में 37-किमी) के विस्तार के साथ मेट्रो की आवृत्ति में बढ़ोतरी के लिहाज से ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। इसे देखते हुए नई ट्रेनें शामिल की जा रही हैं। डीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि फेज-4 के सभी कॉरिडोर ड्राइवरलेस मेट्रो के संचालन के अनुरूप होंगे। पिंक लाइन का विस्तार मजलिस पार्क से मौजपुर तक किए जाने के बाद यह देश का सबसे लंबा (करीब 70 किमी) का कॉरिडोर बन जाएगा। 

चौथे चरण के पूरा होने के बाद पिंक लाइन देश में मेट्रो का एकमात्र रिंग कॉरिडोर होगा। दिसंबर 2019 में फेज-4 पर कार्यों की शुरुआत हुई। मार्च 2020 में कोविड-19 के प्रकोप के कारण यह प्रभावित हुआ था। इसके तहत तीन कॉरिडोर पर 61.67 किलोमीटर में 45 मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। नए सेक्शन मौजूदा लाइनों के साथ इंटर कनेरक्टिविटी प्रदान करेंगी ताकि यात्रियों के लिए मेट्रो में सफर और भी आसान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें