फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दहेज के लिए पत्नी को पंखे से उल्टा लटका देते थे ससुराल वाले, 10 माह पूर्व हुआ था विवाह

Wed, 08 Sep 2021 08:02 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जगतपुरी के कृष्णा नगर पार्क में रहने वाले व्यक्ति और उसके परिजनों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। 10 माह पूर्व उसका विवाह हुआ था जिसके बाद से परिजनों के साथ मिलकर वह पत्नी को प्रताड़ित करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वाकी परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा के जगतपुरी इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां नवविवाहिता ने पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए पंखे से उल्टा लटकाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसे कई दिनों तक खाना नहीं दिया जाता था। आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से भी निकाल दिया। उसकी शिकायत पर छानबीन के बाद पुलिस ने पति भावनीत सिंह व अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, अमानत में खयानत और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ जगतपुरी के कृष्णा नगर पार्क में रहने वाली समीरा (30) (बदला नाम) ने बताया कि पिछले साल नवंबर में उसकी शादी भावनीत सिंह से हुई थी। दो दिन बाद ही पति व ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। 

समीरा का कहना है कि उसके परिजनों ने तय से ज्यादा दहेज दिया था। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने समीरा को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उसे कमरे में पंखे पर उल्टा लटका दिया जाता था। न परिवार को कॉल करने दी जाती और न ही मायके जाने दिया जाता। उसका खाना भी बंद कर दिया जाता था। 
विज्ञापन


मार्च में पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। उसने किसी तरह परिवार व पुलिस को सूचना दी। मामला महिला अपराध शाखा में था। मंगलवार को उसकी शिकायत पर पुलिस ने पति व ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें