फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की हड़ताल: स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के बाद भी समाधान नहीं, कहा- जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

Thu, 09 Dec 2021 07:39 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द काउंसलिंग कराने के पक्ष में है, डॉक्टरों को अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लेना चाहिए। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि जब तक काउंसलिंग की तिथि नहीं मिलेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल, फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद भी डॉक्टरों की हड़ताल पर कोई समाधान नहीं निकला है। इसके चलते बुधवार देर शाम फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने और मंत्रालय की ओर से इस मामले को विशेष तौर पर लेने की अपील भी की गई है।

उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि सरकार जल्द से जल्द काउंसलिंग कराने के पक्ष में है। इसलिए डॉक्टरों को अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लेना चाहिए। इस बीच सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी इस मामले की अगली तिथि छह जनवरी तय की गई है। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि जब तक काउंसलिंग की तिथि नहीं मिलेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें