फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: यात्रियों के लिए डीएमआरसी का तोहफा, अब येलो लाइन के स्टेशनों पर भी मिलेगी हाई स्पीड वाई-फाई की सुविधा

Sun, 17 Oct 2021 01:36 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो की तरफ से फेस्टिव सीजन में यात्रियों के लिए शुरू की गई इस सुविधा का लाभ येलो लाइन पर 37 स्टेशनों पर उठाया जा सकेगा। इसकी मदद से यात्री सामान्य रूप से ईमेल, फेसबुक, गूगल सर्च, वाट्सऐप, वीडियो और ऑडियो कॉल कर सकेंगे।
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार कुछ नया करती रहती है। इस बार भी डीएमआरसी ने एक प्रयास किया है जिससे यात्रियों को सफर में और आनंद आएगा। येलो लाइन मेट्रो में यात्रियों के लिए मुफ्त वाईफाई की सुविधा शुरू की गई है। डीएमआरसी ने इस बारे में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो की तरफ से फेस्टिव सीजन में यात्रियों के लिए शुरू की गई इस सुविधा का लाभ येलो लाइन पर 37 स्टेशनों पर उठाया जा सकेगा। डीएमआरसी का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से यात्रा करने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस के विद्यार्थियों को फायदा होगा। 

हाई स्पीड वाईफाई की मदद से यात्री सामान्य रूप से ईमेल, फेसबुक, गूगल सर्च, वाट्सऐप, वीडियो और ऑडियो कॉल कर सकेंगे। इसके लिए डीएमआरसी फ्री वाईफाई नेटवर्क पर लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन पर फ्री वाई-फाई की सुविधा अभी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और ब्लू लाइन पर उपलब्ध है। येलो लाइन के स्टेशनों को जोड़कर देखें तो फ्री वाई-फाई की सुविधा वाले मेट्रो स्टेशनों की संख्या अब 94 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें