फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: दिल्ली एनसीआर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हो रही बारिश

Sun, 17 Oct 2021 01:15 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल भी राजधानी में बारिश की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। रविवार से न्यूनतम तापमान में कमी से रातें सर्द होना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह सवेरे हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया, लेकिन दोपहर के वक्त देखते ही देखते पूरा आसमान काले बादलों से घिर गया। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश होने लगी। करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, लाल किला और प्रीत विहार सहित दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल भी राजधानी में बारिश की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में भी कमी आने की संभावना है जिससे हल्की ठंडक महसूस होगी। साथ ही रविवार से न्यूनतम तापमान में कमी से रातें सर्द होना शुरू हो जाएंगी।

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 35.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 38 से 91 फीसदी दर्ज किया गया। दिनभर धूप खिली रही और हल्की गर्मी महसूस की गई। शाम के समय सूरज ढलने के बाद वातावरण में हल्की ठंडक महसूस हुई। 
विज्ञापन


अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बारिश के अगले दिन अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने का अनुमान है। इससे हल्की सर्दी का अहसास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें