दिल्ली के नरेला में गुरुवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का भाई इनामी बदमाश है। घटना के पीछे रंजिश की बात कही जा रही है। इसके बाद मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात लगभग दो बजे सूचना मिली की नरेला क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि वारदात के पीछे आपसी रंजिश हो सकती है। मृतक का भाई इनामी बदमाश है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।