फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: निर्माण कार्य बंद होने से श्रमिकों को नहीं होगी परेशानी, प्रदेश सरकार ने खातों में 5,000 रुपये डालने के निर्देश दिए

Thu, 25 Nov 2021 02:23 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने प्रदेश में वायु प्रदूषण को देखते हुए हाल ही में निर्माण व विध्वंस कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद प्रदूषण में सुधार आने के बाद सरकार ने 22 नवंबर को यह प्रतिबंध हटा दिया था। इस बीच कई श्रमिकों को बिना काम के रहना पड़ा था।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के फैसलों की जानकारी देते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने उन श्रमिकों के बैंक खातों में पांच हजार रुपये डालने के निर्देश दिए हैं, जिनका काम निर्माण और विध्वंस कार्य पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को यह सूचना दी।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने प्रदेश में वायु प्रदूषण को देखते हुए हाल ही में निर्माण व विध्वंस कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद प्रदूषण में सुधार आने के बाद सरकार ने 22 नवंबर को यह प्रतिबंध हटा दिया था। इस बीच कई श्रमिकों को बिना काम के रहना पड़ा था।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि वायु प्रदूषण के कारण निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाए जाने से जिन श्रमिकों का कार्य प्रभावित हुआ था, उनके बैंक खातों में पांच हजार रुपये डालने का निर्देश उन्होंने दे दिया है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के न्यूनतम वेतन के हिसाब से उन्हें हुए नुकसान के हिसाब से हम उन्हें मुआवजा भी देंगे।
विज्ञापन


आप नेता संजय सिंह और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच बुधवार को लखनऊ में हुई बैठक के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ''वह बैठक उत्तर प्रदेश की राजनीति के संबंध में हुई थी।''

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें