फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का मौसम : अगले तीन दिन में कम होगा राजधानी का तापमान

Wed, 13 Oct 2021 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रात को हल्की सर्दी का अहसास होगा, सप्ताह के अंत में हल्की बारिश के आसार बन रहे।
विज्ञापन
delhi weather - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के मौसम में इन दिनों उतार-चढ़ाव बना हुआ है। यही वजह है कि तापमान में कभी वृद्धि तो कभी कमी दर्ज की जा रही है। अगले तीन दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। इससे रात को हल्की सर्दी का अहसास हो सकता है। वहीं, सप्ताह के अंत में हल्की बारिश के आसार भी बन रहे हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 36.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 32 से 90 फीसदी रहा। दिनभर तेज धूप के कारण लोगों को तपिश की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम पारा 36 व न्यूनतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, तेज धूप के कारण तपिश व उमस भरी गर्मी का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन के भीतर अधिकतम व न्यूनतम पारे में कमी आने की संभावना है। इस कड़ी में अधिकतम पारा 34 व न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सप्ताह के अंत में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के भी आसार बने हुए हैं। इससे एक बार फिर मौसम करवट लेगा और ठंडक महसूस होगी। 
विज्ञापन


खराब श्रेणी में एनसीआर की हवा
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता इन दिनों संतोषजनक श्रेणी से लेकर खराब श्रेणी में बनी हुई है। वहीं, मंगलवार को फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा की हवा खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। अगले तीन दिन में भी हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव नहीं होने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, मंगलवार को औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 179 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में हवा 224, गाजियाबाद में 190, ग्रेटर नोएडा में 227, गुरुग्राम में 184 व नोएडा में हवा 170 एक्यूआई के साथ दर्ज की गई। 

सफर इंडिया के मुताबिक, रेगिस्तानी इलाके से आने वाली हवाएं अपने साथ धूल के कण लेकर आ रही हैं। इससे हवा में पीएम 10 तत्व की मात्रा बढ़ रही है और वायु गुणवत्ता साफ श्रेणी से दूरी बनाए हुए है। अगले तीन दिन में भी हवा की गुणवत्ता में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 182 व पीएम 2.5 का स्तर 75 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें