फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather Forecast: सुहावने मौसम के बीच दो व तीन मार्च को बारिश के आसार, पांच तक चलेगी तेज हवा

Tue, 01 Mar 2022 02:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बुधवार से एक बार फिर से मौसम करवट लेने जा रहा है इस सप्ताह में दो दिन हल्की बारिश व तेज सतही हवाएं चलने की उम्मीद है। राहत की बात यह है कि बारिश व तेज हवाओं के बाद भी तापमान में गिरावट नहीं होगी। मौसम सुहावना रहेगा और हल्की ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो से तीन मार्च को हल्की बारिश होगी। इस दौरान 25-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन भर तेज हवाएं चलती रहीं। इस कारण शाम होते होते ठिठुरन का अहसास रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान मुंगेशपुर इलाके में 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान नरेला में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

 
पूर्वानुमान
आसमान साफ रहने की संभावना है, इस कारण धूप खिली रहेगी।
आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 24.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान   -11.5 डिग्री सेल्यिस
01 मार्च को सूर्यास्त का समय: 6:21 बजे
02 मार्च को सूर्योदय का समय: 6:45 बजे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें