फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कुत्ते को पीटकर मारने का वीडियो हुआ था वायरल, दो बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 14 Nov 2021 05:16 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि मंगलवार को रोहताश नगर इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में पहले एक बुजुर्ग डंडे से कुत्ते को मारता हुआ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
कुत्ते - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा के रोहताश नगर इलाके में कुत्ते को डंडे से पीटकर मारने के मामले में पुलिस ने दो बुजुर्गों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मंगलवार को कुत्ते को मारते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद मामले की शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। इसके बाद दोनों बुजुर्गों की पहचान कर ली। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि कुत्ता आते-जाते लोगों को काटने के लिए दौड़ता था। इसलिए दोनों बुजुर्गों ने डंडे से उसे मार दिया। शाहदरा थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि मंगलवार को रोहताश नगर इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में पहले एक बुजुर्ग डंडे से कुत्ते को मारता हुआ दिखाई दे रहा था। कुत्ता भागने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान दूसरे बुजुर्ग ने डंडे से सीधे कुत्ते के सिर पर प्रहार किया। कुत्ता अचेत होकर वहीं गिर गया।

वीडियो देखकर शाहदरा स्थित पूर्वी रोहताश नगर निवासी सौरभ बजाज ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने गुरुवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया। बाद में आरोपियों की पहचान कर ली गई। पुलिस अब दोनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर खूब चर्चा हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें