फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान शुरू: चेक कर लें गाड़ी की नंबर प्लेट पर कहीं मिट्टी तो नहीं लगी, पकड़े जाने पर कटेगा दो हजार का चालान

Sun, 29 Aug 2021 08:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंदर ने बताया कि काफी वाहन चालक खासकर डंपर व मिक्सर आदि ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नंबर प्लेट को छिपा लेते हैं। या फिर उस पर मिट्टी लगा देते हैं। ये भी देखने में आया है कि वाहन चालक नंबर प्लेट को छिपा भी देते है। ऐसे वाहन दिल्ली में हादसा कर फरार हो जाते हैं और वह पकड़ में नहीं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब आपको अपने वाहन की नंबर प्लेट साफ रखनी होगी। आपके वाहन की नंबर प्लेट पर मिट्टी या फिर अन्य चीज लगी होगी, जिससे नंबर प्लेट साफ नहीं दिखाई दे रही है तो आपका दो हजार रुपये का चालान होगा। मिट्टी लगी या छिपी हुई नंबर प्लेट को डिफेक्टिव नंबर प्लेट माना जाएगा। साथ ही सारे कागजात चैक किए जाएंगे। कोई और कमी निकली तो उसका भी चालान किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर ने शनिवार को इस तरह के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंदर ने बताया कि काफी वाहन चालक खासकर डंपर व मिक्सर आदि ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नंबर प्लेट को छिपा लेते हैं। या फिर उस पर मिट्टी लगा देते हैं। ये भी देखने में आया है कि वाहन चालक नंबर प्लेट को छिपा भी देते है। ऐसे वाहन दिल्ली में हादसा कर फरार हो जाते हैं और वह पकड़ में नहीं हैं। न ही सीसीटीवी कैमरों में उनका नंबर कैद हो पाता है। मुक्तेश चंदर ने बताया कि इस वाहन चालकों के खिलाफ 28 अगस्त को आदेश जारी किया गया है कि इन वाहनों को पकड़कर उनके खिलाफ डिफेक्टिव नंबर प्लेट का चालान किया जाए। डिफेक्टिव नंबर प्लेट के तहत दो हजार रुपये के चालान का प्रावधान है। 

विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि वाहन की नंबर प्लेट को छिपाकर वाहन चलाने वाले चालकों को पकडने के लिए उनके खिलाफ 28 अगस्त से दिल्ली में विशेष अभियान शुरू किया गया है। ये अभियान एक सप्ताह यानि चार सितंबर तक चलेगा। जरूरत पडने वाले इस अभियान को आगे बढ़ाया जा सकेगा। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि ट्वीट कर व अन्य सोशल मीडिया माध्यम के जरिए दिल्ली की जनता को नंबर प्लेट को लेकर जागरूक किया जा रहा है। रविवार को भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर नंबर प्लेट को लेकर लोगों को जानकारी दी। विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा कि आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें