फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डी मॉल की छठी मंजिल से छात्र ने लगाई छलांग, हालत नाजुक

Fri, 06 May 2022 09:02 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

युवक डी मॉल के भूतल की लॉबी में गिरा हुआ था और उसके सिर से खून निकल रहा था। उसके मोबाइल से उसकी पहचान हुई। जांच में पता चला कि वह इंजीनियरिंग का छात्र है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग छात्र ने मॉल की छठी मंजिल से लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में गुरुवार शाम डी मॉल की छठी मंजिल से इंजीनियरिंग के एक छात्र ने छलांग लगा दी। घायल छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। घटना के बाद से परिजन सन्न हैं और कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस छात्र के सोशल मीडिया खातों को खंगालकर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगरानी ने बताया कि छात्र की पहचान अशोक विहार निवासी उत्कर्ष वासुदेव के रूप में हुई है। वह बंगलुरू स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता नागेश वासुदेव परिवार के साथ अशोक विहार इलाके में रहते हैं। गुरुवार शाम करीब 6:51 बजे पुलिस को नेताजी सुभाष प्लेस के डी मॉल में एक युवक के छलांग लगाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक डी मॉल के भूतल की लॉबी में गिरा हुआ था और उसके सिर से खून निकल रहा था। उसके पास से मिले मोबाइल के जरिए उसकी पहचान की गई। जांच में पता चला कि वह इंजीनियरिंग का छात्र है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि युवक ने छठी मंजिल से छलांग लगाई है। पुलिस ने उसके माता-पिता को सूचित कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही परिवार वाले ही अभी बात करने की स्थिति में हैं। खुदकुशी का प्रयास करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें