फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कनाडा से लाई गई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति की यात्रा शुरू, काशी विश्वनाथ मंदिर में 15 को होगी स्थापित, वाराणसी से हुई थी चोरी

Thu, 11 Nov 2021 09:51 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली में बताया कि यह मूर्ति 15 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित की जाएगी। गुरुवार को इसे उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
कनाडा से मां अन्नपूर्णा की इस मूर्ति को लाया गया है - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी से चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति इस 15 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित की जाएगी। यह मूर्ति लगभग 100 साल पहले चोरी कर कनाडा ले जाई गई थी, जहां से यह हाल में भारत लाई गई है।

विज्ञापन


विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली में बताया कि यह मूर्ति 15 नवंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित की जाएगी। गुरुवार को इस मूर्ति की यात्रा शुरू हो गई, जो काशी विश्वनाथ मंदिर पर पूर्ण होगी।

यूपी सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां कहा, ''मां अन्नपूर्णा की मूर्ति आज यूपी ले जाई जा रही है। यूपी सरकार चार-दिवसीय माता अन्नपूर्णा देवी यात्रा वाराणसी तक निकालेगी। इसके बाद 15 नवंबर को मूर्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विश्वनाथ मंदिर में स्थापित कर दिया जाएगा।''

विज्ञापन
विज्ञापन

मां अन्नपूर्णा की यात्रा शुरू हो गई है - फोटो : ANI
काशी विश्वनाथ के लिए देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति की यात्रा शुरू
कनाडा से लाई घई देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति की यात्रा शुरू हो गई है। यह मूर्ति 15 नवंबर को वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित की जाएगी। लगभग 100 साल पहले इसे वाराणसी से चोरी कर कनाडा ले जाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें