फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Corona Vaccine Booster Dose: कल से एहतियाती खुराक देने के लिए दिल्ली तैयार, मोबाइल पर आने लगा मैसेज

Sun, 09 Jan 2022 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

फिर से पंजीयन की जरूरत नहीं, मोबाइल नंबर बताते ही लगेगी तीसरी खुराक। स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों को लगेगी वैक्सीन।
विज्ञापन
Delhi Corona Vaccine Booster Dose: कोरोना वैक्सीन - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरों के बाद अब कोरोना वैक्सीन की एहतियात खुराक देने के लिए भी दिल्ली तैयार है। सोमवार से राजधानी के सभी केंद्रों पर यह खुराक उपलब्ध होंगी। इसके लिए फोन पर मैसेज आने लगे है। 10 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले वैक्सीन की तीसरी यानी एहतियात खुराक ले सकते हैं। इनमें से किसी को भी खुराक लेने के लिए दोबारा कोविन वेबसाइट पर पंजीयन करने की जरूरत नहीं है। टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने के बाद अपना मोबाइल नंबर बताते ही आपका पंजीयन अपडेट हो जाएगा और तीसरी खुराक भी मिल जाएगी। हालांकि यह तभी संभव हो पाएगा जब दूसरी खुराक लेने का समय नौ माह पूरा हुआ हो। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एहतियात खुराक उसी पात्र व्यक्ति को दी जाएगी, जो दोनों डोज ले चुके हैं। यानी अगर किसी ने कोविशील्ड की दो खुराक ली हैं तो उसे तीसरी खुराक कोविशील्ड वैक्सीन की ही मिलेगी। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि अगर किसी व्यक्ति ने मार्च 2021 तक वैक्सीन की दूसरी खुराक हासिल की है वह व्यक्ति तीसरी खुराक प्राप्त कर सकता है लेकिन जिसने अप्रैल माह में दूसरी खुराक ली है उसे फरवरी माह तक का इंतजार करना पड़ेगा। मार्च 2021 तक स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों को ही वैक्सीन दी जा रही थी। अन्य आयुवर्ग को उसके बाद वैक्सीन मिलना शुरू हुआ था। 




विभाग के अनुसार दिल्ली में करीब तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारी, चार लाख फ्रंटलाइन वर्कर और पहले से बीमार बुजुर्गों की कुल आबादी करीब 3.80 लाख है। स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंटलाइन वर्कर को एहतियात खुराक जल्दी लग सकती है क्योंकि इन्हें पिछले साल सबसे पहले जनवरी और फरवरी में वैक्सीन लगने लगी था। उधर मूलचंद अस्पताल ने बयान जारी करते हुए बताया कि उनके यहां एहतियात खुराक की तैयारी पूरी कर ली है। अस्पताल परिसर में ही ड्राइव थ्रू की सुविधा भी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें