फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सरेआम शराब पीने से मना करने पर सिपाही को पीटा, तीन गिफ्तार, एक फरार

Fri, 14 Jan 2022 07:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 बुधवार की शाम सिपाही गीतांजलि पार्क में गश्त कर रहा था। इसी दौरान उसने एक टैक्सी पर चार लोगों को बिना मास्क लगाकर बातचीत करते देखा। पास जाने पर पता चला कि चारों कार में शराब पी रहे हैं। सत्यवीर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागरपुर इलाके में सरेआम शराब पीने से मना करने पर एक सिपाही की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर जब अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो चारों आरोपी वहां से भागने लगे, जिसमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट का मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


घायल सिपाही की पहचान सत्यवीर के रूप में हुई है। वह सागरपुर थाने में बतौर सिपाही तैनात है। बुधवार की शाम वह गीतांजलि पार्क में गश्त कर रहा था। इसी दौरान उसने एक टैक्सी पर चार लोगों को बिना मास्क लगाकर बातचीत करते देखा। पास जाने पर पता चला कि चारों कार में शराब पी रहे हैं। सत्यवीर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। 

यह सुनते ही चारों सिपाही पर टूट पड़े और उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में सिपाही के चेहरे पर चोट लगी। सिपाही ने तुरंत घटना की जानकारी थाने में दी। थाने से वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों को देखकर सभी आरोपी कार से उतरकर भागने लगे। भागने के दौरान राजीव नाम का व्यक्ति वहीं गिर गया, जबकि पुलिस कर्मियों ने पीछा कर रामजीवन महतो और बाबूलाल महतो को दबोच लिया। वहीं उसका तीसरा साथी लक्ष्मण वहां से भाग गया। सभी आरोपी सागरपुर इलाके के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने सत्यवीर और घायल राजीव को अस्पताल पहुंचाया। जहां से सत्यवीर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सत्यवीर ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फरार चौथे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें