देश की राजधानी में कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आसिफ मोहम्मद एमसीडी के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। आसिफ को कर्मचारियों के साथ अभद्रता भारी पड़ी है, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
एमसीडी के कर्मचारियों को गाली देने और मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करने का आसिफ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें आसिफ कर्मचारियों को मुर्गा बनाते और गाली देते नजर आए। इतना ही नहीं वीडियो में उन्हें कर्मचारियों को पीटते भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
कर्मचारियों की पिटाई का मामला संज्ञान में आने पर एमसीडी के अधिकारी ने दिल्ली के शाहीन बाग थाने की पुलिस में इसकी शिकायत की थी। जिसमें कर्मचारियों को पीटने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है।