आम आदमी पार्टी में शामिल हुए मुकेश गोयल
- फोटो : ANI
दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता मुकेश गोयल ने आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आप में आने पर उनका स्वागत किया। दिल्ली में अगले साल एमसीडी चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले गोयल का आम आदमी पार्टी में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।