फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 100 से ज्यादा लग्जरी कार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फॉरच्यूर, क्रेटा और स्कोर्पियो पर ही मारते थे हाथ

Tue, 26 Oct 2021 02:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ये गिरोह की-कोर्ड स्कैनर मशीन से तीन तरह की कारें चुराते थे। दिल्ली से बाहर निकलते ही ये वाहन की नंबर प्लेट बदल देते थे। 
विज्ञापन
आरोपी आमिर उर्फ अमन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाजपत नगर थाना पुलिस ने लग्जरी कारें चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य सिर्फ लग्जरी कारें ही चुराते थे और दिल्ली व एनसीआर से 100 से ज्यादा कारें चुरा चुके हैं। आरोपी चोरी की लग्जरी कारें सिलीगुड्डी, पश्चिमी बंगाल में बेचते थे। गिरोह के कब्जे से दो लग्जरी कारें बरामद की हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार लाजपत नगर-तीन निवासी जोबानमीत सिंह ने अपनी टोयला फॉरच्यूनर एसयूवी कार चोरी होने की शिकायत 21 अक्तूबर को दर्ज कराई थी। मामला दर्जकर लाजपत नगर थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश की देखरेख में एसआई राजीव गौतम व हवलदार प्रदीप की टीम ने जांच शुरू की। 

पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। टेक्निकल सर्विलांस व स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने कार को बुलंदशहर यूपी में ट्रेस कर लिया। कार की नंबर प्लेट बदल रखी थी। इंजन व चैसिस नंबर के आधार पर कार की पहचान हुई। पुलिस ने करीब 48 घंटे तक कार पर नजर रखी। जब गांव काकौली थाना कोतवाली, जिला बुलंदशहर यूपी निवासी आरोपी आमिर उर्फ अमन (31) कार को लेने आया तो एसआई राजीव गौतम की टीम ने उसे 23 अक्तूबर को दबोच लिया। 
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर एक और कार मारुति बेलेनो बरामद की गई। ये कार साकेत इलाके से चुराई गई थी। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से की-कोड स्कैनर मशीन, ड्रिल मशीन, हैमर, स्क्रू ड्राइवर सैट, काफी मात्रा में चाबी आदि सामान बरामद किया है। 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी भूरा और डरकू के साथ वाहन चोरी करता था। सदस्य वाहन चोरी करने से पहले रैकी करते थे। ये सिर्फ फॉरच्यूर, क्रेटा और स्कोर्पियो कार ही चुराते थे। दिल्ली से बाहर निकलते ही ये वाहन की नंबर प्लेट बदल देते थे। ये चोरी के वाहन सिलीगुड्डी के मोती को देते थे। शुरूआती जांच में आमिर के खिलाफ वाहन चोरी के 15 दर्ज केस मिले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें