फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 'चीता' भोंडसी जेल में और भाई ने बना डाला 'चीता गैंग', पहुंच गया जेल

Tue, 26 Oct 2021 02:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

ललित ने बताया कि उसने गांव के एक पंडित जी से लोन लिया था। उस पर लोन वापस करने का दवाब था। लेकिन वह पैसे का इंतजाम नहीं कर पा रहा था। वह झरौंदा कलां निवासी भारत से मिला, जिसका भाई कप्तान उर्फ चीता पर चार हत्या सहित नौ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
क्राइम सीन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुंडका थाना पुलिस ने भोंडसी जेल में बंद भाई कप्तान उर्फ चीता के नाम पर गैंग बनाकर उगाही करने वाले बदमाश को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने कुछ दिन पहले इलाके में खौफ पैदा करने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर गोलीबारी की थी। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल, पांच कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मितराऊं निवासी साहिल, झरौंदा कलां निवासी ललित मेहरा, भारत और हिसार हरियाणा निवासी मनोज के रूप में हुई है। 16 अक्तूबर को पुलिस को नीलवाल स्थित मिनाक्षी प्रॉपर्टीज पर गोली चलने की सूचना मिली।

मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घटना के समय प्रॉपर्टी डीलर दिलीप कुमार, उसका भाई राकेश और उसका नौकर अभिषेक मौजूद था। दिलीप ने बताया कि बाइक से आए दो बदमाशों ने उसपर गोलीबारी कर फरार हो गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने बाबा हरिदास नगर और दिल्ली हरियाणा बॉर्डर तक करीब 350 सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इस बीच शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल बदमाशों को टिकरी बॉर्डर के पास देखा गया है। पुलिस ने घेराबंदी पर बाइक से आए तीन बदमाश साहिल, ललित मेहरा और मनोज को दबोच लिया।

ललित ने बताया कि उसने गांव के एक पंडित जी से लोन लिया था। उस पर लोन वापस करने का दवाब था। लेकिन वह पैसे का इंतजाम नहीं कर पा रहा था। वह झरौंदा कलां निवासी भारत से मिला, जिसका भाई कप्तान उर्फ चीता पर चार हत्या सहित नौ मामले दर्ज हैं।

कप्तान फिलहाल भोंडसी जेल में बंद है। ललित ने भारत के साथ मिलकर चीता गैंग बनाया और इलाके में उगाही करने का फैसला किया। इसी के तहत प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर गोली चलवाई। बदमाशों के निशानदेही पर पुलिस ने भारत को भी गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें