आलोक कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस अपराधों और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर बना रखती है। कई ड्रग तस्करों और अंतरराज्यीय गैंगस्टरों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी भी की जा रही है।
दिल्ली में अपराध के बढ़ते ग्राफ के बारे में बात करते हुए दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने रविवार को कहा कि जिला पुलिस, अपराध शाखा और स्पेशल सेल मिलकर सुनियोजित अपराधों या अंतरराष्ट्रीय प्रकृति की आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। कई ड्रग तस्करों और अंतरराज्यीय गैंगस्टरों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस अपराधों और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर बना रखती है। सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग करने से हमें जानकारी जुटाने और उचित कार्रवाई करने में मदद मिलती है।
रोहिणी जिला अदालन में हुई गोलीबारी की घटना के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें दो, तीन गिरोहों के नाम सामने आए हैं। हमें यह भी पता चला है कि गोगी, लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी गैंग ने इसे अंजाम देने के लिए हाथ मिलाया था। वे सामानों के लेनदेन में एक दूसरे की मदद करते हैं।