फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मेट्रो स्टेशन पर एक्सरे मशीन से बैग चुराने वाली पैरामेडिकल शिक्षिका गिरफ्तार, अंजाम दे चुकी थी चार वारदात

Sat, 05 Feb 2022 08:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एक के बाद एक हो रही घटना को देखते हुए स्पेशल स्टाफ को जांच सौंपी गई। निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस को पता चला कि महिला एक मेट्रो स्टेशन पर चोरी करने के बाद दूसरे स्टेशन पर बाहर निकल जाती है।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन पर बैग चोरी करने की आरोपी शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेट्रो स्टेशनों पर लगे एक्सरे मशीन से बैग चुराने वाली एक पैरामेडिकल शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से पुलिस ने दो सोने की पिन, पांच मेट्रो कार्ड, एक मोबाइल फोन, पांच डेबिट कार्ड, नौ हजार रुपये व एक पर्स बरामद किया है। आरोपी माइक्रोबायोलाजी से स्नातकोत्तर कर चुकी है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस उपायुक्त मेट्रो जीतेंद्र मणि ने बताया कि मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के बैग गायब होने की कई घटनाएं होती हैं। 11 जनवरी को अंजु अरोड़ा ने जनकपुरी मेट्रो थाने में अपने बैग की चोरी होने की शिकायत की। उसने बताया कि उसने उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर अपना बैग एक्स-रे मशीन में रखा। जब वह बैग लेने पहुंची तो बैग गायब था। उसने इसकी शिकायत सीआईएसएफ से की।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में एक महिला को उनका बैग लेकर जाते देखा गया। अंजु ने बताया कि बैग में घड़ी, नेकलेस, मेट्रो कार्ड व 7,200 रुपये थे। इसी तरह 29 जनवरी को एक अन्य महिला यात्री सुमन ने भी बैग चोरी होने की शिकायत दी। उसका बैग भी उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर चोरी हुआ था। इसी तरह की घटना 30 जनवरी को उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर घटी। चौथी घटना 24 जनवरी को मुंडका मेट्रो स्टेशन पर हुई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो हुआ खुलासा

एक के बाद एक हो रही घटना को देखते हुए स्पेशल स्टाफ को जांच सौंपी गई। निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस को पता चला कि महिला एक मेट्रो स्टेशन पर चोरी करने के बाद दूसरे स्टेशन पर बाहर निकल जाती है। उत्तम नगर ईस्ट और वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी। पुलिस यहां के सीसीटीवी कैमरे पर निगाह रखी।

चार फरवरी को आरोपी महिला उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन के बाहर दिखाई दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह पुलिस को झांसा देने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला की गिरफ्तारी से पुलिस चार मामले सुलझने का दावा किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें