फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हादसा : गणपति विसर्जन के दौरान यमुना में डूबे चार किशोर, एक सलामत

Sun, 12 Sep 2021 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सोनिया विहार में हुआ हादसा जहां देर रात तक तलाश के बावजूद नहीं मिले तीन किशोंर। आज सुबह फिर से होगी तलाश। 
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी के बाद शनिवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान सोनिया विहार में बड़ा हादसा हो गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान चार किशोर यमुना में डूब गए। अफरा-तफरी मची तो एक को वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह विजय राठौर को बचा लिया, लेकिन तीन विजय (17), आर्यन उर्फ शिवम (12) और विवेक (15) गहरे पानी में लापता हो गए। 

विज्ञापन


सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग और बोट क्लब को दी गई। देर रात तक चले बचाव अभियान के बाद भी डूबे तीनों किशोरों का सुराग नहीं लग पाया है। इधर, बच्चों के डूबने के बाद उनके परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। तिमारपुर थाना पुलिस के मुताबिक, रविवार को दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, रात करीब नौ बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। अंधेरा और मौसम खराब होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया। शनिवार शाम करावल नगर के अंकुर एन्क्लेव से लोग एक टेंपो में भगवान गणेश की मर्ति लेकर नाचते-गाते विसर्जन के लिए सोनिया विहार दूसरा पुश्ता पर आए थे। 
विज्ञापन


नाचते-गाते लोग यमुना में उतरे तो चारों किशोर भी उनके साथ गहरे पानी की ओर बढ़ गए। चार डूबने लगे तो विजय राठौर को बचा लिया गया, लेकिन बाकी तीनों गहरे पानी में समा गए। वहां मौजूद लोगों ने गोता लगाकर उनकी तलाश के प्रयास किए, लेकिन पता न चलने पर देर शाम मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें