फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सत्येंद्र जैन का बड़ा एलान, बोले- सभी घरों को जून तक सीवर कनेक्शन नेटवर्क से जोड़ेगी सरकार

Thu, 11 Nov 2021 09:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बैठक के बाद दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने कहा कि अब दिल्ली में पानी का कनेक्शन दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा ही किया जाएगा। इससे बिचौलियों से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार अगले साल की पहली छमाही के अंत तक राजधानी के सभी घरों को सीवरलाइन से जोड़ने की तैयारी कर रही है। पहले चरण में सीवरलाइन के आसपास के सभी घरों को इस योजना से जोड़ते हुए दिल्ली को ओपन डेफिकेशन फ्री बनाने की योजना है। दूसरे चरण में अन्य कॉलोनियों को भी सीवरलाइन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।  

विज्ञापन


बैठक के बाद दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने कहा कि अब दिल्ली में पानी का कनेक्शन दिल्ली जल बोर्ड के द्वारा ही किया जाएगा। इससे बिचौलियों से लोगों को निजात मिलेगी। दिल्ली के सभी घरों में सीवर लाइन से डायरेक्ट कनेक्शन दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने तीन साल के अंदर सभी कॉलोनियों को सीवर लाइन से जोड़ने का फैसला लिया है। 

निर्णय लिया गया कि जहां-जहां सीवर लाइन उपलब्ध है, उस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी घरों को सीवर कनेक्शन नेटवर्क से जून 2022 तक जोड़ दिया जाएगा। बारिश के पानी को भी इस सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा, ताकि बारिश का पानी भी साफ कर प्रयोग में लाया जा सके। डीजेबी अपने खर्च पर मुख्यमंत्री सीवर कनेक्शन योजना से जोड़कर इस परियोजना को पूर्ण करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें