फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : 10 साल में सबसे गर्म रहा 17 अगस्त, कल से करवट लेंगे दिल्ली-एनसीआर में हालात

Wed, 18 Aug 2021 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • सप्ताहभर बारिश की संभावना
  • 19 अगस्त के लिए यलो व 20 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्ड बनाने की राह पर है। मंगलवार का दिन 38 डिग्री सेल्सियस के साथ बीते 10 साल में सबसे गर्म दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2011 में अधिकतम पारा 38 डिग्री सेल्सियस रहा था। अगले 24 घंटे में भी मौसम में बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार से दिल्ली-एनसीआर का मौसम करवट ले सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर कड़े रहे। दोपहर में चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिक धूप होने की वजह से घरों से बाहर निकले लोग छांव का सहारा ले रहे थे। धूप ढलने के बाद भी उमस भरी गर्मी ने मुश्किलें बनाए रखीं। इससे राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय का सहारा लेते दिखे। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4 अधिक 38 और न्यूनतम सामान्य से 1 अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 83 व न्यूनतम 46 फीसदी रहा। नमी का स्तर अधिक होने की वजह से पसीने और चिपचिपी गर्मी का अहसास बना रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो अमूमन सभी मानक केंद्रों पर अधिकतम पारा 35 से अधिक दर्ज हुआ। पालम में यह 38, लोदी रोड में 37.9, रिज में 37, आया नगर में 37.6, गुरुग्राम में 37.8, गाजियाबाद में 36.3, नजफगढ़ में 38.8 व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सबसे अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मौसम बदलने के आसार नहीं हैं। बृहस्पतिवार से मौसम करवट लेगा और दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। विभाग ने 19 अगस्त के लिए यलो व 20 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सप्ताहभर तक बारिश की संभावना के साथ पारे में कमी आने की उम्मीद है। 


औसत श्रेणी में रही हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा मंगलवार को औसत श्रेणी में दर्ज की गई। सबसे खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ग्रेटर नोएडा में 189 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 150, फरीदाबाद का 180, गाजियाबाद का 171, गुरुग्राम का 118 व नोएडा का 153 रहा।

सफर इंडिया के मुताबिक, अगले तीन दिन तक एक्यूआई में बदलाव की संभावना नहीं है। पश्चिम दिशा से चल रही धूल भरी हवाओं और सड़कों से उड़ रही धूल की वजह से हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है। हवा में पीएम10 का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 का स्तर 150 और पीएम2.5 का स्तर 48 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें